फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कच्चे कर्मचारियों को स्थायी किया जाए

Fri, 12 Dec 2025 02:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 05: सोनीपत के गोहाना रोड ​स्थित जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय में बैठक को संबो​​धित करते सर्व - फोटो : संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर यूनियन के पदाधिकारियों की बैठक वीरवार को गोहाना रोड स्थित यूनियन कार्यालय में हुई। यूनियन के जिला प्रधान एवं राज्य कोषाध्यक्ष राहुल हड्डा ने सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों की आलोचना की। उन्होंने विभागों में लागू की जा रही रेशनलाइजेशन नीति को कर्मचारियों के भविष्य के लिए घातक बताया। सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान देशराज नैन ने कहा कि रेशनलाइजेशन नीति के तहत विभागों में पदों को समाप्त किया जा रहा है। यूनियन के उप महासचिव राजेश धनखड़ ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि रेशनलाइजेशन नीति वापस ली जाए। कच्चे कर्मचारियों को स्थायी किया जाए। बैठक की अध्यक्षता ब्रांच प्रधान आनंद हुड्डा ने की जबकि संचालन सचिव जयवीर कोहाड़ ने किया। इस दौरान ओमप्रकाश मलिक, प्रदीप नैन, रामकुमार, नवीन कौशिक आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें