फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर दो दिन की छुट्टी का ऐलान, दोनों दिन चलेगा रंग

Sun, 20 Mar 2016 12:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
होली पर हुड़दंग - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
इस बार होली की दो दिन छुट्टी रहेगी। होली के रंग खेलने के दिन को लेकर चल रहे असमंजस के बीच जिला प्रशासन ने 23 व 24 मार्च को सार्वजनिक अवकाश का एलान किया है। 
विज्ञापन


जिलाधिकारी राजशेखर ने बताया कि सभी सरकारी, अर्द्ध सरकारी कार्यालयों सहित स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी रहेगी। उन्होंने बताया कि शहर के ज्यादातर इलाकों में होली का रंग 23 मार्च को खेले जाएगा। इसके दृष्टिगत ही प्रशासन ने 23 मार्च को होली अवकाश का एलान किया है। 

जबकि 24 मार्च को पहले से ही सरकारी गजट के तहत होली अवकाश घोषित है। अवकाश में बदलाव के चलते ही अब सभी सरकारी शराब दुकानों, मॉडल-बियर शॉप की बंदी अब 24 की जगह 23 मार्च को होगी। 
विज्ञापन


साथ ही मेडिकल व खान पान सेवाओं को छोड़ अन्य सभी व्यावसायिक बाजारों, दुकानों व प्रतिष्ठानों में भी 23 मार्च को ही बंदी रहेगी। साथ ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की ड्यूटी में भी बदलाव कर 23 मार्च को चिह्नित स्थानों पर निगरानी के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें