फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ जिलों में एलपीजी सब्सिडी मिलेगी

Wed, 25 Dec 2013 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के नौ जिलों में एक जनवरी, 2014 से एलपीजी सिलेंडर पर सब्सिडी सीधे बैंक खातों में मिलने लगेगी।
विज्ञापन


राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति के संयोजक ने जारी बयान में कहा कि रोहतक, गुड़गांव, यमुनानगर, पलवल, पानीपत, सिरसा, हिसार, रेवाड़ी और झज्जर जिलों में एक जनवरी, 2014 से एलपीजी सब्सिडी सीधे बैंक खातों में मिलना शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


संयोजक ने बताया कि हरियाणा में इससे पहले कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल जिलों में एक दिसंबर, 2013 से सब्सिडी सीधे बैंक खातों में पहुंचनी शुरू हो गई है।

उन्होंने बताया कि पंचकूला और फरीदाबाद में एक नवंबर, 2013 से सब्सिडी बैंक खातों में पहुंचनी शुरू हो चुकी है। अंबाला और सोनीपत में सबसे पहले एक अक्तूबर, 2013 से यह सब्सिडी बैंक खातों में जा रही है।
विज्ञापन


संयोजक ने बताया कि जिन घरेलू गैस उपभोक्ताओं ने अपना बैंक खाता आधार कार्ड के साथ लिंक नहीं करवाया है, वे अपना खाता आधार कार्ड से जुड़वा लें।

उन्होंने कहा कि बैंक खाता लिंक होने के बाद ही एलपीजी सब्सिडी बैंक खातों में पहुंचना शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें