लाखों गैस उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर आई है। घरेलू गैस सिलेंडर आखिरकार सस्ता हो गया है। मई महीने में ग्राहकों को पहले से काफी कम पैसे देने होंगे। हिमाचल प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर 93 रुपये सस्ता हो गया है।
मई महीने में गैस सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं को 686 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। शिमला शहर में होम डिलीवरी के लिए उपभोक्ताओं को 50 रुपये अतिरिक्त चुकाने पड़ेंगे। उपभोक्ताओं को कुल 736 रुपये देने होंगे।
पहल योजना (डीबीटीएल) से जुड़ चुके उपभोक्ताओं को केंद्र सरकार 224 रुपये की सब्सिडी बैंक खाते में लौटाएगी। गैस सब्सिडी छोड़ चुके उपभोक्ताओं को वैट भी चुकाना पड़ेगा।