फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलयेशिया में रेस्टोरेंट खुलवाने के नाम पर ठगी

Wed, 23 Oct 2013 02:27 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में विदेशों में कारोबार कराने का ऑफर देकर ठगी करने वालोें का गिरोह सक्रिय है। औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने ऐसे ही मामले में रायपुर खुर्द निवासी राजेश गुप्ता की शिकायत पर मोहाली निवासी इकवेंद्र और सुरेंद्र के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने अखबार में विज्ञापन देकर मलयेशिया में रेस्टोरेंट खुलवाने का दावा किया था। आरोपियों ने उससे 18.75 लाख रुपये ले लिए और रेस्टोरेंट भी नहीं खुलवाया।

आरोप है कि मांगने पर उसे रुपये भी नहीं लौटाए। औद्योगिक क्षेत्र थाने के अतिरिक्त थाना प्रभारी धर्मवीर का कहना है कि दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


लंदन में नौकरी का झांसा देकर 60 हजार ठगे
सेक्टर-40 निवासी संदीप राय से मुंबई निवासी राकेश्वर बी सोनी ने लंदन में नौकरी दिलाने के नाम पर 60 हजार रुपये ठग लिए। सेक्टर-39 पुलिस ने आरोपी और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

संदीप राय ने पुलिस शिकायत में कहा है कि उसने राकेश्वर बी सोनी को लंदन में नौकरी दिलवाने के लिए 60 हजार रुपये दिए थे। यह राशि उसने सोनी के बैंक खाते में जमा कराई थी।

उसने यह राशि लंदन में वर्क वीजा दिलाने का वादा करने वाली कंपनी के कहने पर सोनी के खाते में जमा कराई थी। यह राशि सोनी कैश करवा ली। पीड़ित का कहना है कि कंपनी ने सितंबर में उसके पासपोर्ट की प्रतियां मुंबई के पते पर मंगवाई थीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें