चुनाव आयोग ने इस बार पोस्टल बैलेटों की गिनती के लिए इलेक्ट्रॉनिकली ट्रांस्फर्ड पोस्टल बैलेट सर्विस (ईटीपीबीएस) साफ्टवेयर का प्रयोग किया था। ट्रायल के दौरान तो यह सफल रहा लेकिन वीरवार को सुबह 8 बजे मतों की गणना के दौरान यह साफ्टवेयर फेल हो गया। साफ्टवेयर न चलने की वजह से मुख्य निर्वाचन कार्यालय के अधिकारियों के होश फाख्ता हो गए।
ईसीआई से संपर्क किया गया तो पता चला कि देश भर में साफ्टवेयर काम नहीं कर रहा। इसके चलते 11 बजे तक पोस्टल मतों की गणना ही नहीं हो पाई। तमाम कोशिशों के बाद आखिरकार आयोग ने मतों की मैनुअल गिनती की मंजूरी दी जिसके चलते रात नौ बजे तक प्रदेश की हमीरपुर सीट पर मतों की गणना होती रही। मुख्य निर्वाचन अधिकारी देवेश कुमार ने बताया कि कुल 34,566 पोस्टल वोट प्राप्त हुए थे जिनकी गिनती करने में देर हुई।