फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमरजेंसी में ड्यूटी करने वाले डॉक्टरों की लगाई गई सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। 50 शैया अस्पताल प्रशासन ने अमर उजाला में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेकर अस्पताल की इमरजेंसी में ड्यूटी देने वाले डॉक्टरों के नाम व समय के बोर्ड को लगवा दिया है। बोर्ड पर उस दिन ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर के नाम दिन व समय के साथ डाले जाने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

अमर उजाला ने 16 दिसंबर के अंक में मंत्री का आदेश हवाहवाई, डॉक्टरों की सूची नहीं लगाई शीर्षक से पेज नंबर दो तीन फोटो समेत लीड समाचार प्रकाशित किया था। सीएमएस डॉ. वीरेंद्र भारती ने इस खबर का संज्ञान लेकर अस्पताल में बोर्ड लगवा दिया है। इसमें डॉक्टरों के नाम, ड्यूटी का समय आदि का जिक्र हैं।
बता दें कि शुक्रवार को प्रभारी मंत्री ने 50 शैय्या अस्पताल के औचक निरीक्षण के दौरान कमियां पाई जाने पर अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद रहने वाले चिकित्सकों की सूची व उपलब्ध दवाओं की सूची ओपीडी में लगवाने के निर्देश सीएमएस को दिए थे। प्रभारी मंत्री के निर्देश के बाद अस्पताल प्रशासन ने तीन दिन तक अस्पताल की इमरजेंसी व ओपीडी में बैठने वाले डॉक्टर के नाम व समय की सूची नहीं लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें