फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए ने बछड़े को मार डाला, ग्रामीणों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
चकरनगर। मिटहटी गांव में तेंदुए ने शुक्रवार शाम एक बछड़े को मार डाला। इससे ग्रामीणें में दहशत है। ग्रामीण अपने खेतों पर भी नहीं जा रहे हैं।
विज्ञापन

गांव के हरी तिवारी ने बताया कि उनकी गाय का बछड़ा घर के नजदीक स्थित कुएं के पास बंधा हुआ था तभी शाम के समय अचानक तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। शोर सुनकर गांव के लोग लाठी डंडा लेकर मौके पर पहुंचे और बछड़े को तेंदुए के चंगुल से बचाया। तेंदुए के हमले से बछड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका इलाज कराया लेकिन शुक्रवार रात बछड़े ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर वन्यजीव रक्षक अशोक सिंह, आशुतोष कुमार, गोविंद सिंह, रोहित कुमार मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

इसके बाद टीम मरे हुए बछड़े को पोस्टमार्टम के लिए साथ ले गई और मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों का कहना है कि बीते कुछ दिनों से क्षेत्र में तेंदुए की आवाजाही बढ़ गई है। रात के समय घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें