भोपा। गांव धीराहेड़ी में एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता तहसीलदार जानसठ शारदा गुप्ता ने की। उन्होंने लोगों को एसआईआर प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। बताया कि यदि कोई मतदाता कहीं ओर जाकर रहने लगा है, अथवा मतदाता सूची में उसका नाम गलत है तो उसकी सूचना दें।
तहसीलदार शारदा गुप्ता ने बताया कि एसआईआर के अंतर्गत गांव की विस्तृत सूची तैयार की गई है, जिसमें मृत व्यक्तियों, शादी के बाद गांव से बाहर गई बेटियों और लंबे समय से गांव से बाहर रह रहे लोगों का विवरण शामिल है।
ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि सूची में किसी प्रकार की त्रुटि हो, किसी का नाम गलत दर्ज हो गया हो या किसी का नाम छूट गया हो, तो समय रहते इसकी सूचना दें, ताकि सुधार किया जा सके। राजस्व विभाग के अधिकारी वीरेंद्र त्यागी ने गांव की तैयार की गई सूची को पढ़कर सुनाया, जिससे ग्रामीणों को सूची की जानकारी मिल सके और आवश्यक सुधार बताए जा सकें।
बैठक में नायब तहसीलदार बृजेश सिंह, ग्राम प्रधान ऋषिपाल राठी, पूर्व प्रधान सुक्रमपाल राठी, लवली राठी, आकाश, धनपाल, गुड्डू राठी, मोनू, अनिल कुमार, वीरेंद्र आदि शामिल रहे।