फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र का स्पेशल जायका

Fri, 11 Oct 2013 03:25 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
नवरात्र के मौके पर हम आपके लिए लाए हैं लौकी का हलवा। यह हलवा स्वादिष्ट होने के साथ ही स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है।
विज्ञापन


सामान-
लौकी - 1कि.ग्रा.
चीनी-300 ग्रा. (1 1/2 कप)
मावा - 200 गा. ( 1 कप)
देशी घी- 50 ग्रा (2 टेबल स्पून)
काजू - 25 -30 (एक काजू के 4 टुकड़े करते हुए काट लीजिए)
किशमिश- 25 -30 ग्रा. (डंठल तोड़ कर धो लीजिए)
पिस्ते -  10 - 12 (पतले पतले लम्बे काट लीजिए)
इलाइची - 5-6 (छील कर पीस लीजिए)

विधि-
सबसे पहले लौकी को छिलकर कद्दूकस कर लीजिए। ध्यान रहे कि लौकी को चारों तरफ से कद्दूकस करना है और बीच बाला हिस्सा छोड़ देना है। आप इसे फूड प्रोसेसर में भी कद्दूकस कर सकते हैं.
विज्ञापन


कद्दूकस की हुई लौकी को कढ़ाई में डालकर हल्का सा पका लीजिए। अब इसमें चीनी डालकर और पकाएं। कढ़ाही में पक रही लौकी को 2-3 मिनिट में चलाते रहें।

लौकी में काफी पानी की मात्रा दिखेगी, इसलिए आप लौकी तेज गैस पर खुले में पकाएंगे और पानी के खत्म होने तक उसे पकाएं।

जब लौकी का पानी सूख जाए तो उसमें घी डाल कर हल्का भून लें। इसके बाद इसमें मावा, काजू और किशमिश डाल दीजिए और हलवे को चलाते रहें। 5-6 मिनिट में हलवा बनकर तैयार हो जायेगा। अब इसे सजाने के लिए इलाइची पाउडर डाल कर मिला दीजिए। लौकी का हलवा तैयार है।
विज्ञापन


हलवे को कटे हुये काजू से सजा दीजिए। लौकी के हलवा फ्रिज में रखकर एक सप्ताह तक खाया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें