बहादुरगढ़। हरिद्वार में 25 अक्तूबर को आयोजित राष्ट्रीय ग्रेपलिंग कुश्ती चैंपियनशिप में लाडपुर निवासी लक्की डबास ने कांस्य पदक जीता। वह बुपनिया गांव स्थित जयवीर कोच के अखाड़े में अभ्यास करते हैं। उनकी उपलब्धि पर गांव और परिवार में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने लड्डू बांटकर खुशी मनाई।
समाजसेवी सनवीर दलाल और पप्पू दलाल ने बताया कि लक्की उनका दोहता है। उसने आसौदा से खेलों में अपनी शुरुआत की थी। इसके बाद बुपनिया स्थित जयवीर कोच के अखाड़े में अभ्यास कर राष्ट्रीय स्तर पर यह उपलब्धि हासिल की।
लक्की अपने नाना सनवीर दलाल और मामा मेजर विपिन दलाल से प्रेरित होकर लगातार आगे बढ़ रहा है। सनवीर दलाल ने कहा कि युवाओं को खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए और नशे से दूर रहना चाहिए।
लक्की डबास इससे पहले भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके हैं। नियमित अभ्यास और कोच के मार्गदर्शन से उसने अपने खेल में सुधार किया है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतना उसकी मेहनत और लगन का परिणाम है।
फलता का श्रेय माता-पिता और को दिया सफालता का श्रेय
लक्की ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, कोच, नाना सनवीर दलाल और मामा मेजर विपिन दलाल को दिया। उन्होंने कहा कि परिवार के सहयोग और कोच के मार्गदर्शन से उन्हें बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलती है।
फोटो-52: लक्की डबास।