फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए ढूंढे नहीं मिल रहे छात्र 

Mon, 21 May 2018 03:07 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

- ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई, 21 कोर्स में आधी से ज्यादा सीटें रह जाएंगी खाली
विज्ञापन
1 of 4
कानपुर विश्वविद्यालय
यूं तो विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए छात्र-छात्राओं में एक-एक नंबर की टक्कर होती है लेकिन यूपी के इस विश्वविद्यालय में एडमिशन के लिए छात्रों की किल्लत है। यहां प्रत्येक वर्ष आधे से ज्यादा सीटें खाली ही रह जाती हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 4
डेमाे पिक
कानपुर शहर की छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के कई कोर्स ऐसे हैं जिनमें बच्चे ढूंढे नहीं मिल रहे हैं। यही कारण है कि एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि जो 14 मई निर्धारित की गई थी उसे बढ़ाकर अब 19 मई कर दी गई है। 15 मई तक के हुए ऑनलाइन आवेदन का रिकॉर्ड देखा जाए तो विश्वविद्यालय के कुल 42 कोर्स में निर्धारित 32,915 सीटों के सापेक्ष केवल 12,658 आवेदन आए हैं। सबसे खराब स्थिति एडवांस पीजी डिप्लोमा इन बायो इंफॉरमेर्टिक्स की है। यहां 20 सीटों की सापेक्ष अभी तक एक भी आवेदन नहीं आए हैं। इसी तरह फाइन आर्ट्स मूर्ति कला में 30 सीटों के सापेक्ष दो आवेदन हुए हैं। छात्रों ने म्यूजिक के किसी भी कोर्स में दिलचस्पी नहीं दिखाई है। विश्वविद्यालय के एमए म्यूजिक इंस्ट्रूमेंटल सितार में दस सीटें, एमए तबला और एमए वोकल में 20-20 सीटें हैं। अभी तक तीनों कोर्स के लिए केवल एक-एक आवेदन हुए हैं। अगर चार दिनों में इन कोर्स के लिए छात्रों ने आवेदन नहीं किया तो इसे बंद करने की नौबत आ जाएगी। बाकी सभी 42 कोर्स में हुए आवेदन के रिकॉर्ड के अनुसार 21 ऐसे कोर्स हैं जिनमें आधी सीटें भी भरना मुश्किल दिख रहा है। 

 
विज्ञापन

3 of 4
डेमाे पिक
विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में एलएलबी की कुल 12,090 सीटें हैं। इसपर अभी तक केवल 40 प्रतिशत यानी 4155 आवेदन ही आए हैं। ऐसे में तय माना जा रहा है कि एलएलबी की करीब 50 प्रतिशत सीटें हर हालत में खाली रह जाएंगी। यही हालत बीएएलएलबी कोर्स की भी है। इसके 1980 सीटों के सापेक्ष केवल 699 आवेदन ही आए हैं।


 
विज्ञापन

4 of 4
डेमाे पिक
कुल कोर्स : 42
कुल सीटें : 32915
कुल आवेदन : 12658 (15 मई तक के रिकॉर्ड के अनुसार)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें