23jjrp03- किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत करते जिला परिषद चेयरमैन कप्तान बिरधाना व अन्य
झज्जर। भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेश चौहान झज्जर जिला कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि भाजपा किसान मोर्चा सदैव किसानों के सम्मान, हितों और अधिकारों की आवाज को मजबूती से उठाने के लिए प्रतिबद्ध है।
जिला अध्यक्ष राम अहलावत ने प्रदेशाध्यक्ष महेश चौहान और राष्ट्रीय प्रभारी सोशल मीडिया डॉ. राजेंद्र भारद्वाज का स्वागत किया। राम अहलावत ने कहा कि महेश चौहान को प्रदेश अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना किसान मोर्चा के लिए गौरव की बात है। उनके कुशल नेतृत्व में संगठन किसानों के हित, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए और मजबूती से कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व से संगठन को नई ऊर्जा, नई दिशा और गति मिलेगी। इस अवसर पर जिला परिषद चेयरमैन कप्तान बिरधाना, भाजपा जिलाध्यक्ष विकास वाल्मीकि, जिला प्रभारी सतीश मलिक, भाजपा नेता मनीष बंसल और जयकिशन छिल्लर मौजूद रहे। संवाद