फोटो कैप्शन 72: किसानों को महापंचायत का न्योता देते गुलिया खाप प्रधान विनोद गुलिया। (संवाद)
बादली। ड्रेन नंबर आठ में मसानी बैराज का गंदा पानी छोड़े जाने के विरोध में 25 अक्तूबर को औरंगपुर चौक पर महापंचायत होगी। इसके लिए गुलिया खाप प्रधान विनोद गुलिया और सातगामा प्रधान अनार सिंह गुलिया ने याकूबपुर, लाडपुर और बादली गांवों में किसानों से संपर्क कर उन्हें न्योता दिया।
खाप प्रतिनिधियों ने कहा कि गंदा पानी छोड़े जाने से खेतों की मिट्टी और भूमिगत जल दूषित होने का खतरा है। इससे फसलों को नुकसान पहुंचने और जमीन की उपजाऊ क्षमता प्रभावित होने की आशंका है। किसानों ने पहले भी इस फैसले का विरोध किया था।
विनोद गुलिया ने कहा कि महापंचायत में इस मुद्दे पर आगे की रणनीति तय की जाएगी। जरूरत पड़ने पर आंदोलन भी किया जाएगा। जनसंपर्क के दौरान कई गांवों के किसान मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 72: किसानों को महापंचायत का न्योता देते गुलिया खाप प्रधान विनोद गुलिया। (संवाद)