फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केसर पिस्ता कुल्फी

Sun, 20 Jul 2014 11:50 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मियों का मौसम में घर की बनी कुल्फ़ी का अपना ही मजा है। कुल्फ़ी को आप कटोरी, गिलास, कुल्हड में या कुल्फ़ी के मोल्ड में भी जमा सकते हैं। आइए, जानते है कुल्फी बनाने के आसान तरीका।
विज्ञापन


सामग्री:
फुल क्रीम दूध - 1 लीटर
ब्रेड स्लाइस - 4
पिस्ते - 1 टेबल स्पून (पतले पतले काट लें)
चीनी - 100 ग्राम (आधा कप)
छोटी इलाइची - 4-5 (छील कर पाउडर बना लें)

विधि:
एक बर्तन में दूध उबाल लें। दूध उबलने के बाद कप दूध निकाल कर अलग रख लें। और बाकी दूध को गैस पर ही पकने दें। जब तक दूध कढ़ कर आधा ना रह जाए तब तक इसे पकाते रहें।

दूध को बीच-बीच में चलाते रहें ताकि ये बर्तन में नीचे ना लगे। तैयार होने पर इसे ठंडा कर लें। अब बचाए हुए एक कप दूध में केसर मिलाएं। ब्रेड के ब्राउन किनारों को काट कर हटा दें।
विज्ञापन


ब्रेड के टुकडे़ करके गाढे़ किए हुए दूध में मिलाएं। चीनी डालें और इसके घुलने तक मिला लें। अब केसर वाला दूध, पिस्ता और इलायची पाउडर डाल कर अच्छे से मिला लें.
विज्ञापन


तैयार मिश्रण को कुल्फ़ी मोल्ड में डालें और इसे जमने के लिए रख दें। लगभग 5-10 घंटे में कुल्फ़ी जम कर तैयार हो जाएगी।

जब कुल्फ़ी जम जाए तो इसमें पिस्ते के टुकडे़ डाल कर सजाएं और कुल्फ़ी का मज़ा लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें