फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK: भाजपा विधायक ने पुलिस कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल, कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन की दी चेतावनी; जानें मामला

Mon, 03 Aug 2026 03:04 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर

सार

कपकोट विधायक सुरेश गढ़िया ने पुलिस प्रशासन पर नाराजगी जताते हुए कहा कि एक महिला की तहरीर दर्ज नहीं हुई और डीजीपी को पत्र लिखने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई; चेतावनी दी कि अगर ठोस कदम नहीं उठाए गए तो क्षेत्रीय जनता के साथ उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विधायक सुरेश गढ़िया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागेश्वर जिले के कपकोट विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेश गढ़िया ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। एक महिला की ओर से कपकोट थाने में दर्ज कराई गई तहरीर और विभिन्न मामलों में पुलिस की सुस्त कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए विधायक ने कहा कि मामले में उन्होंने तत्काल डीजीपी तक को पत्र लिखा लेकिन उनकी तहरीर दर्ज नहीं हुई। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही मामलों में ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो क्षेत्रीय जनता के साथ उग्र आंदोलन किया जाएगा।

विज्ञापन



बीते दिनों कपकोट थाने में एक महिला ने दर्ज कराई गई तहरीर में एक आरोपी जगदीश गोस्वामी की गिरफ्तारी को लेकर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें 24 घंटे के भीतर गिरफ्तारी न होने पर थाने में आत्मदाह की चेतावनी दी गई थी। इसके अलावा 2024 से लेकर अब तक कई बार सोशल मीडिया पर विधायक और एक महिला के नाम को जोड़कर आपत्तिजनक टिप्पणियां और तस्वीरें वायरल करने के मामले सामने आ चुके हैं।

विधायक सुरेश गढ़िया ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि उन्होंने 2024 से लेकर अब तक इस तरह के मामलों पर लगातार शिकायत करने के बावजूद पुलिस स्तर पर ठोस कार्रवाई न होना पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर बड़ा सवालिया निशान लगाता है। सोशल मीडिया पर लगातार उनकी और संबंधित महिला की कथित तस्वीर वायरल किए जाने वाले मामलों पर विधायक ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि कपकोट थाने में बार-बार शिकायत दर्ज कराने के बाद भी पुलिस ने अभी तक प्रभावी कदम नहीं उठाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें