झज्जर। रणजी ट्रॉफी के लीग मुकाबले में हरियाणा के खिलाफ उत्तराखंड ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक पहली पारी में सात विकेट पर 296 रन बना लिए। इसके साथ ही टीम ने 143 रन की बढ़त हासिल कर ली। जिले के गांव कुलाना निवासी कनिष्क चौहान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके।
विज्ञापन
देहरादून स्थित अभिमन्यु क्रिकेट अकादमी ग्राउंड में खेले जा रहे मुकाबले में हरियाणा की टीम पहली पारी में 153 रन पर सिमट गई थी। इसके जवाब में उत्तराखंड की ओर से कनिष्क ने 25 ओवर गेंदबाजी की। उन्होंने नौ ओवर मेडन रखते हुए चार विकेट हासिल किए और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।