03jjrp01- एमआर फुटबॉल क्लब की टीम के सदस्यों का स्वागत करते निदेशक सोमबीर कोडान व अन्य। स्रोत :
झज्जर। एमआर फुटबॉल क्लब की टीम ने 31वें एसजीएडीएफ नेशनल फेडरेशन कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। प्रतियोगिता का आयोजन एक नवंबर को दिल्ली के सिंघु बॉर्डर स्थित राजीव गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में किया गया था। विजेता टीम के संस्थान पहुंचने पर खिलाड़ियों और कोच का स्वागत किया गया।
एमआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के निदेशक सोमबीर कोडान, निदेशिका संगीता कोडान, प्रधानाचार्य नेहा शर्मा और उपनिदेशक सुभाषचंद्र यादव ने खिलाड़ियों को बधाई दी। निदेशक सोमबीर कोडान ने कहा कि यह उपलब्धि खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और टीम भावना का परिणाम है। उन्होंने टीम को 11 हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया।
प्रधानाचार्य नेहा शर्मा ने कहा कि खिलाड़ियों की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है। इस अवसर पर टीम के कोच जतिंद्र कुमार और सन्नी को भी उनके मार्गदर्शन एवं योगदान के लिए सम्मानित किया गया। निदेशक ने खिलाड़ियों को भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।