फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनिष्ठ अभियंताओं की अनिश्चितकालीन हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही

विज्ञापन
27jjrp20- अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे कनिष्ठ अभियंता। स्रोत- यूनियन
विज्ञापन
झज्जर। वेतन काटने के विरोध में डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन के कनिष्ठ अभियंताओं की अनिश्चितकालीन हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही।
विज्ञापन

विजय कुमार जेई इसको लेकर डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन और सिंचाई विभाग झज्जर के अधिकारियों के बीच 14 अगस्त को मीटिंग भी हुई थी और दोनों पक्षों की तरफ से सहमति बिंदुओं पर हस्ताक्षर हुए थे। इसके बावजूद अधिकारियों द्वारा बिना तथ्यों की पुष्टि के अनुचित कार्रवाई की गई। इस नकारात्मक पक्षपाती कार्रवाई करने से इंजीनियरिंग स्टॉफ का मनोबल टूटा है।
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए सुलझाने की कोशिश करने के तहत डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन के सेक्रेटरी जनरल संदीप गुलिया व झज्जर जिला प्रधान जितेंद्र, सिंचाई विभाग मैकेनिकल उपप्रधान जेई अमित मेहरा, ब्रांच सेक्रेटरी जेई प्रदीप हुड्डा और ब्रांच सेक्रेटरी जेई बहादुर सिंह ने एसोसिएशन के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर 20 नवंबर को सिंचाई विभाग झज्जर जल सेवाएं परिमंडल के मुख्य अधिकारी अधीक्षक अभियंता व एक्सईन मैकेनिकल से दोबारा से मीटिंग करके उचित कार्रवाई करने की मांग की थी।
विज्ञापन

एक बार फिर अधिकारियों द्वारा मामला ना सुलझाने की सूरत में डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन ने पेनडाउन स्ट्राइक की चेतावनी भी दी थी।इसके बावजूद सिंचाई विभाग के मुख्य अधिकारियों की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई बल्कि झूठे आश्वासन देकर सभी कनिष्ठ अभियंताओं को गुमराह किया गया है। इस कारण मजबूरन 20 नवंबर को लिखित पत्र के जरिये अग्रिम सूचना देने के बाद ही झज्जर जिले के विभिन्न विभागों के जेई हड़ताल पर चले गए हैं। विजय कुमार जेई ने बताया कि उनकी बहादुरगढ़ हेडक्वार्टर में पोस्टिंग है, वे हर रोज ड्यूटी पर आते हैं और पूरा काम भी करते हैं, लेकिन उनको तनख्वाह जारी नहीं की जा रही। उनको मानसिक प्रताड़ित किया जा रहा है। एक जेई से काम छीनकर दूसरे जेई को मनमर्जी से अलॉट कर दिया जाता है। वे अपना काम समय पर नियमों के तहत करते हैं। बावजूद उसके उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। विभाग के एसडीओ ने वेतन पत्र पूरे महीने का बनाकर भेजा था, लेकिन पीआईएस डेटा में उनका एक दिन का वेतन काट दिया गया।
विज्ञापन

डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन के जूनियर इंजीनियर्स ने मैकेनिकल एक्सईएन को अपना रवैया सुधारने और सभी अवैध चार्ज शीटों की वापसी और जूनियर इंजीनियर्स का रोका गया वेतन तुरंत जारी करने की मांग की है। मांगें पूरी ना होने तक हड़ताल जारी रहने की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें