फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: रेलवे रोड पर दोपहर बाद रेहड़ी वालों का कब्जा

Fri, 28 Nov 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
माता पूली रोड पर सब्जी बेचता रेहड़ी वाला। संवाद
विज्ञापन
समालखा। नगर परिषद ने कुछ दिन पहले ही रेलवे रोड व फ्लाई ओवर के नीचे से सब्जी-फली की रेहड़ियों को नई अनाज मंडी में शिफ्ट किया है लेकिन फिर से रेलवे रोड के माता पुली रोड पर रेहड़ी वालों का जमघट लगना शुरू हो गया है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। नई अनाज मंडी में शिफ्ट हुए रेहड़ी वालों का कहना है कि प्रशासन को पक्षपात न करते हुए सब पर समान रूप से कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन

माता पुली रोड वासियों ने संयुक्त रूप से बताया कि पिछले दिनों नगर परिषद द्वारा फ्लाई ओवर के नीचे से, रेलवे रोड और माता पुली रोड से सब्जी-फल की रेहड़ी वालों को नई अनाज सब्जी मंडी में शिफ्ट किया गया था लेकिन दोपहर बाद फिर से काफी रेहड़ी वाले रेलवे रोड व माता पुली पर रेहड़ी लगाने लगे हैं। नगरपरिषद द्वारा कुछ दिन ही इनके खिलाफ कार्रवाई की गई लेकिन अब नगर परिषद के अधिकारी मौन साधे हुए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें