फोटो-60: स्व. रमेश चन्द्र। फाइल फोटो
बहादुरगढ़। पत्रकार राकेश पंवार के बड़े भाई व पत्रकार मनीष कुमार के पिता रमेश चन्द्र का मंगलवार सुबह हृदयघात से निधन हो गया। वे लगभग 56 वर्ष के थे और चार बच्चों के पिता थे। उनके आकस्मिक निधन से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।
स्व. रमेश चन्द्र का अंतिम संस्कार दिल्ली रोड स्थित रामबाग श्मशान घाट में किया गया। अंतिम संस्कार में विधायक राजेश जून, चेयरपर्सन प्रतिनिधि रमेश राठी, कांग्रेसी नेता वेद प्रधान, नरेश जून, जेजेपी जिलाध्यक्ष संजय दलाल, पार्षद रमन यादव, बलराम दलाल, रजनीश मोनू, संजीव मलिक, नरेंद्र राठी सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए और श्रद्धांजलि दी।
फोटो-60: