फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand News: जेएलकेएम की छात्र अधिकार पदयात्रा विधानसभा पहुंची, लंबित छात्रवृत्ति को लेकर प्रदर्शन

Tue, 09 Dec 2025 06:29 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

झारखंड में लंबित ई-कल्याण छात्रवृत्ति को लेकर छात्रों में आक्रोश है। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) ने 4 दिसंबर को डुमरी से छात्र अधिकार पदयात्रा शुरू की थी, जो मंगलवार को रांची विधानसभा पहुंची।
विज्ञापन
जेएलकेएम की छात्र अधिकार पदयात्रा पहुंची विधानसभा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड में ई-कल्याण छात्रवृत्ति के लंबित भुगतान को लेकर युवाओं में गहरा आक्रोश है। इस मुद्दे को लेकर विधानसभा सदन में भी पक्ष और विपक्ष आमने-सामने हैं। इसी बीच, झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) ने छात्रवृत्ति भुगतान, परीक्षा कैलेंडर के पालन और खतियान आधारित स्थानीय नीति को लेकर डुमरी से 4 दिसंबर को छात्र अधिकार पदयात्रा निकाली थी।
विज्ञापन


मंगलवार को यह पदयात्रा रांची पहुंची। बूटीमोड चौक से युवाओं और कार्यकर्ताओं के हुजूम के साथ यात्रा निकाली गई, जो सीधे विधानसभा तक गई और वहां विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस पदयात्रा में डुमरी विधायक जयराम महतो भी शामिल हुए। उन्होंने झारखंड सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य के निम्न वर्ग के विद्यार्थियों के लिए ई-कल्याण छात्रवृत्ति महत्वपूर्ण है, लेकिन लंबे समय से उन्हें छात्रवृत्ति नहीं मिल पा रही है, जिससे उनकी पढ़ाई बाधित हो रही है।

पढे़ं: अतिक्रमण हटाने के बाद बेघर परिवारों का हंगामा, समस्तीपुर डीएम से लगाई न्याय की गुहार
विज्ञापन
विज्ञापन


जयराम महतो ने कहा कि राज्य में अभी भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षण संस्थानों की कमी है, जिसे जल्द पूरा करने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि छात्र अधिकार पदयात्रा के जरिए युवाओं की मांग राज्य सरकार तक पहुँचाई गई। उनका कहना था, "छात्रों की खुशी में ही हमारी खुशी है। जब तक राज्य का हर छात्र अपने अधिकारों से वंचित है, हमारा संघर्ष जारी रहेगा।" वहीं, जेएलकेएम के वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो ने कहा कि 180 किलोमीटर लंबी यह पदयात्रा छात्रों की समस्याओं को सामने लाने के लिए निकाली गई है। उन्होंने सरकार से जल्द से जल्द छात्रवृत्ति जारी करने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें