फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर-19 प्रतियोगिता में झज्जर ने पानीपत को तीन विकेट से हराया

विज्ञापन
17jjrp13- झज्जर। गौरिश दहिया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। अंडर-19 अंतर जिला प्रतियोगिता के लीग क्रिकेट मैच में झज्जर की टीम ने पानीपत को तीन विकेट से हराया। यह मैच सोमवार, 10 अगस्त 2026 को बहादुरगढ़ के सेक्टर-9ए स्थित झज्जर क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया। झज्जर की जीत में खिलाड़ी लेविन सैनी व अरमान के हरफनमौला प्रदर्शन और कप्तान गौरिश दहिया की शानदार बल्लेबाजी का अहम योगदान रहा।
पानीपत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। उन्होंने निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट पर 276 रन बनाए। पानीपत की ओर से नयन पालीवाल ने 88 गेंदों में 96 रन और गुरकीरत सिंह ने 88 गेंदों में 74 रन की पारियां खेलीं। झज्जर के गेंदबाज अरमान ने छह ओवरों में 37 रन देकर तीन विकेट लिए। लेविन सैनी और यश ने 10 ओवरों में 44 रन देकर दो-दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करते हुए झज्जर की टीम ने 44.1 ओवरों में सात विकेट पर 279 रन बनाकर जीत दर्ज की। कप्तान गौरिश दहिया ने 32 गेंदों में चार चौकों और 10 छक्कों की मदद से 84 रन बनाए। उन्होंने 262.50 की रन गति से तेज बल्लेबाजी की। लेविन सैनी ने 76 गेंदों में 65 रन और अरमान ने 45 गेंदों में 41 रन का योगदान दिया। पानीपत के गेंदबाज इशांत मित्तल ने 9.1 ओवरों में 54 रन देकर तीन विकेट झटके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें