फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल पर डटे  सर्राफा कारोबारियों ने वित्त मंत्री का पुतला फूंका

Wed, 09 Mar 2016 06:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
jaitley1
विज्ञापन
बजट में आभूषणों पर एक्साइज डयूटी लगाए जाने के विरोध में सातवें दिन भी सर्राफा कारोबारियों की हड़ताल जारी रही। बुधवार को कारोबारियों ने एकजुट होकर बीके चौक से नीलम पुल तक सरकार की शव निकाली।
विज्ञापन


इसके बाद नीलम चौक पर वित्त मंत्री अरुण जेटली का पुतला फूंका। एनआईटी, बल्लभगढ़, ओल्ड फरीदाबाद, जवाहर कॉलोनी, सराय ख्वाजा, सेक्टर-7, 8, 9 आदि के स्वर्णकार फरीदाबाद ज्वेलर्स एसोसिएशन के बैनर तले भारी संख्या में सड़क पर उतरे थे।

एसोसिएशन की ओर से नेहरू ग्राउंड स्थित सर्राफा मंच से एक विरोध मार्च निकाला गया, जो कि नीलम चौक, बीके चौक, एनआईटी से होते हुए वापस नीलम चौक पहुंचा।

एसोसिएशन के अध्यक्ष बोधराज कपूर ने कहा कि पिछले सात दिन से जारी हड़ताल से जिले में 25 करोड़ से ज्यादा का व्यापार ठप्प हुआ है। देशभर में तो यह नुकसान कई हजार करोड़ में पहुंच गया है। उन्होंने किया इस वजह से सरकार को भी राजस्व नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन


ऐसे में जल्द से जल्द सरकार को बजट वापस लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि हड़ताल 17 मार्च तक जारी रहेगी। इस दौरान यदि कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो 18 मार्च को दिल्ली में कारोबारी भूख-हड़ताल करेंगे। जो अनिश्चितकालीन होगी।

प्रदर्शनकारी स्वर्णकार जेठानंद कूपर, सुरेंद्र कपूर, रोहित, नरेश और लखपत ने कहा कि एक्साइज डयूटी लगाये जाने से उनके व्यापार को नुकसान उठाना पड़ेगा।

अखिल हरियाणा स्वर्णकार संघ के उपाध्यक्ष रवि सोनी ने कहा कि पहले ही मार्केट पूरी तरह से समाप्ति के कगार पर है और ऐसे में और टैक्स लगाकर सर्राफा कारोबार को ठप करने की तैयार सरकार ने की है।

एएस रहमान ने कहा कि इससे पूर्व दो लाख या इससे अधिकार के आभूषणों पर पैन की अनिवार्यता को लेकर भी कारोबारियों में पहले से ही नाराजगी थी, लेकिन इस बजट से व्यापारियों को राहत मिलने की उम्मीद थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें