फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताज की सुरक्षा में फिर लगी सेंध, फिर उड़ाया ड्रोन कैमरा, मजा हड़कंप

Sat, 11 Aug 2018 10:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
Taj Mahal
विज्ञापन

ताज महल के 500 मीटर के दायरे में सुरक्षा में एक बार फिर सेंध लग गई। ताज के पूर्वी गेट के पास स्थित होटल साईं पैलेस से शुक्रवार सुबह इजराइल के पर्यटक ने ड्रोन कैमरा उड़ा दिया। जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस पर्यटक  को पूछताछ के लिए थाने ले आई। होटल मैनेजर को भी पकड़ लिया। इस मामले में मैनेजर और मालिक की लापरवाही सामने आने पर मुकदमा दर्ज किया गया।

विज्ञापन


होटल साईं पैलेस में इजरायल के मैरी ने पत्नी के साथ गुरुवार को कमरा लिया था। उन्हें ताजमहल देखना था। शुक्रवार सुबह सात बजे वह होटल की छत पर चले गए। इसके बाद ड्रोन कैमरा उड़ाने लगे। ड्रोन कैमरा उड़ता देख सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। थाना ताजगंज पुलिस को जानकारी दी गई। थाना ताजगंज और पर्यटन पुलिस होटल पहुंची। पुलिस ने ड्रोन कैमरा कब्जे में ले लिया। पुलिस पर्यटक और होटल मैनेजर को थाने पर ले आई। पर्यटक ने पूछताछ पर बताया कि उन्हें नहीं पता था कि ड्रोन कैमरा उड़ाना प्रतिबंधित है। अगर, इस बारे में पता होता तो वह कभी ड्रोन नहीं उड़ाते। 

पुलिस का कहना है कि प्रत्येक होटल को पूर्व में पुलिस प्रशासन की ओर से आदेश दिया जा चुका है। इस बारे में जानकारी नोटिस बोर्ड पर लिखने के लिए कहा गया है। साथ ही पर्यटकों को यह बताने का आदेश भी है। इसके बावजूद पर्यटक को जानकारी नहीं दी गई। इंस्पेक्टर थाना ताजगंज ने बताया कि होटल शहीद नगर निवासी राजीव सेठी का है, जबकि मैनेजर गांव करबना निवासी कृष्णकांत है। दोनों के खिलाफ आदेश के उल्लंघन के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। कृष्णकांत को गिरफ्तार कर लिया। उसे निजी मुचलके पर छोड़ा गया।
विज्ञापन


ताजमहल के फोटो डिलीट किए
पुलिस ने पर्यटक का ड्रोन कैमरा जब्त कर लिया। उसमें ताजमहल और आसपास के फोटो खींचे गए थे। ड्रोन होटल के आसपास ही उड़ा था। पुलिस ने कैमरा चेक किया तो उसमें 10-12 फोटो निकले। पुलिस ने कैमरे से फोटो डिलीट कर दिए। इसके बाद कैमरा पर्यटक के सुपुर्द कर दिया गया। उधर, पर्यटक का कहना था कि वह पत्नी को ड्रोन कैमरा उड़ाना सिखा रहे थे। पत्नी के हाथ में रिमोट दिया ही था कि तभी पुलिस आ गई।

पहले भी उड़ चुके हैं ड्रोन
ताजमहल की सुरक्षा में लापरवाही बरती जा रही है। ताज के 500 मीटर के दायरे में ड्रोन कैमरा उड़ाना प्रतिबंधित हैं। इससे पहले भी कई बार ड्रोन उड़ाए जा चुके हैं। दिसंबर 2017 में दक्षिणी गेट की ओर की छत से ताज के अंदर सेंट्रल टैंक तक ड्रोन उड़ाया गया था। दो साल में दस से ज्यादा बार ड्रोन कैमरे उड़ाए जाने के मामले में सामने आ चुके हैं। कई बार पुलिस ड्रोन उड़ाने वाले का पता तक नहीं कर पाती है। सुरक्षा के तमाम इंतजाम के बाद भी ऐसा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें