फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती परीक्षा में गलत पेपर बांटने में सात पर एफआईआर, प्रधानाचार्य पर कसा शिकंजा

Sat, 11 Aug 2018 10:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

पुलिस भर्ती की ऑफलाइन परीक्षा में गलत प्रश्न पत्र बांटने के मामले में सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। भर्ती बोर्ड के अपर सचिव की ओर से मिले पत्र पर मामले की रिपोर्ट थाना रिजोर में दर्ज कराई गई है। 

विज्ञापन


19 जून को पुलिस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। इस दौरान रिजोर क्षेत्र के पीपीएस कालेज नगला खोखर परीक्षा केंद्र पर शाम की पाली का पेपर सुबह और सुबह की पाली का प्रश्न पत्र शाम को बांट दिया गया था। जानकारी पर शासन स्तर से केंद्र को ब्लैक लिस्ट करते हुए परीक्षा निरस्त कर दी गई थी। इसके बाद पुलिस भर्ती बोर्ड के अपर सचिव एवं पुलिस अधीक्षक सुरेश्वर ने गलत पेपर बांटने वाले अधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए जिला पुलिस को शिकायती पत्र दिया है। 

इनके खिलाफ हुई रिपोर्ट दर्ज 
प्रधानाचार्य वेदप्रकाश, सेंटर मैनेजर टीसीएस कंपनी से सुशांत शेखर, निरीक्षक सुम्मेर सिंह, आब्जर्वर एवं परीक्षा केंद्र इनविजिलेटर निधि, विशाल भारती, सूर्यांश दीक्षित एवं वैभव कुमार। 
विज्ञापन


पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से मिले पत्र पर मामले की परीक्षा अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। मामले की जांच कराई जा रही है। 
संजय कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक 

नहीं देखा पेपर का कोड एवं कलर 
एटा। पुलिस भर्ती में परीक्षा के लिए तैयार पेपरों का पाली के हिसाब से अलग कोड और कलर प्रिंट किया गया था। इसके बाद भी ड्यूटी पर तैनात किसी भी कर्मचारी और अधिकारी ने उस रंग और कोड को नहीं देखा। इसके चलते गलत पेपर का आवंटन है गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें