कप्तान सुरेश रैना के बगैर गुजरात लायंस की टीम शुक्रवार का सिटी ब्यूटीफुल पहुंची। रैना मुंबई में आईपीएल के सीजन नौ के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेने के चलते टीम के साथ नहीं आए हैं। वह टीम के साथ बाद में जुड़ेंगे।
गुजरात लायंस का मुकाबला 11 अप्रैल को किंग्स इलेवन पंजाब की टीम के साथ होगा। सिटी पहुंची गुजरात लायंस की टीम में रविंद्र जडेजा, डेल स्टेन, ब्रेडन मैकुलम, दिनेश कार्तिक, प्रवीण कुमार, एरोन फ्रिंच, जेम्स फॉकनर, ड्वेन ब्रावो आदि शामिल हैं।
शनिवार को गुजरात टीम के खिलाड़ियों के पीसीए स्टेडियम में अभ्यास सत्र में हिस्सा लेने का कार्यक्रम है। आईपीएल के इस सीजन में गुजरात का यह पहला मैच होगा। गुजरात लायंस की टीम अपने स्लोगन ‘गेम मारी छे’ के साथ मैदान में उतरेगी।