प्रशासन में एक बार फिर फेरबदल हो गया है। एचसीएस सरिता मलिक के रिलीव होने पर कई अधिकारियों के चार्ज बदले गए हैं। स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (एसटीए) के सेक्रेटरी का चार्ज अब कैप्टन करनैल सिंह को सौंपा गया है, जबकि अभी तक यह चार्ज विरेंद्र चौधरी संभाल रहे थे। डायरेक्टर स्पोर्ट्स का चार्ज आईएएस जितेंद्र यादव को दिया गया है।
इससे पहले यादव डायरेक्टर हायर एजुकेशन, डायरेक्टर टूरिज्म, डायरेक्टर कल्चरल अफेयर्स का चार्ज देख रहे हैं। बेअंत सिंह मेमोरियल के प्रोजेक्ट डायरेक्टर का चार्ज ज्वाइंट सेक्रेटरी होम कैप्टन करनैल सिंह को दिया गया है।
एचसीएस विरेंद्र सिंह को प्रिंटिंग एंड स्टेशनरी कंट्रोलर का चार्ज दिया गया है। यूटी प्रशासन में अधिकारियों की बड़ी कमी है। ऊपर से थोड़े-थोड़े समय बाद डिपार्टमेंट बदलने से काम प्रभावित हो रहा है। एक -एक अधिकारी के पास तीन से चार विभागों का चार्ज है।