फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2 साल के मासूम को अगवा कर मार डाला

Fri, 25 Aug 2017 01:40 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
फतेहपुर में बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के नंदौली गांव में गुरुवार सुबह घर के बाहर खेल रहे दो साल के मासूम बच्चे को अगवा कर मार डाला गया। हत्यारों ने शव को गन्ने के खेत में फेंक दिया। बच्चे के शरीर पर धारदार हथियार से किए गए घाव थे। सूचना पर पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घरवालों ने शक जताया है कि गांव के ही युवक ने रंजिश में बच्चे की हत्या की है। पुलिस ने गांव के तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।  नंदौली गांव निवासी किसान लाल सिंह लोधी के चार साल के बेटे आशीष के अलाव दो साल का बेटा मनीष भी था। वह गुरुवार सुबह घर के बाहर खेलते समय लापता हो गया। पूरा दिन तलाश की जाती रही। शाम को घर से करीब एक किलोमीटर दूर गन्ने के खेत में उसकी लाश मिली। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और बच्चे के शरीर पर धारदार हथियार के निशान देखकर 100 नंबर पर सूचना दी। बच्चे के गले, जांघ पर घाव थे। 
विज्ञापन

  मनीष के चाचा नयन सिंह ने बताया कि नागपंचमी पर गांव के एक युवक ने नशे में पिता रामकिशोर से गाली गलौज की थी। विरोध करने पर झगड़ा हुआ था। उसने परिवार के किसी भी शख्स को मौत के  घाट उतारने की धमकी दी थी। दूसरी ओर कुकर्म के बाद बच्चे की हत्या के कयास भी लगाए जा रहे हैं। कोतवाल सच्चिदानंद त्रिपाठी ने बताया कि छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद ही तस्वीर साफ हो सकेगी। परिजन जिन लोगों पर आशंका जता रहे हैं, उनकी भी तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन


-गन्ने के खेत में मिला बालक का शव, गले व जांघ पर थे घाव 
-घरवालों ने गांव के ही युवक पर जताया शक, तीन हिरासत में
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें