फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकानों को अवैध बताने पर गंगाघाट पालिका में बवाल, भड़के लोगों ने पालिका दफ्तर पर बोला धावा

Fri, 25 Aug 2017 01:36 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
उन्नाव के शुक्लागंज इलाके में कटरी के चार मोहल्लों के 756 मकानों को अवैध घोषित किए जाने से भड़के सैकड़ों लोगों ने गुरुवार को गंगाघाट पालिका दफ्तर पर धावा बोल दिया। अधिशासी अधिकारी के दफ्तर पर पथराव कर राजधानी मार्ग पर जाम लगा दिया। सड़क पर खड़े वाहनाें में तोड़फोड़ भी की।  
विज्ञापन
दफ्तर में बंधक बने ईओ के फोन पर पुलिस पहुंची, पर हालात बेकाबू देख हाथ खड़े कर दिए। पुलिस की सूचना पर एसडीएम और सीओ पहुंचे। एसडीएम ने अवैध घोषित मकानों की फिर से जांच कराने का आश्वासन देकर लोगों का गुस्सा शांत किया। कहा कि गलत पाए जाने पर लेखपाल और राजस्व कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान ढाई घंटे तक राजधानी मार्ग के दोनों तरफ वाहनाें की लंबी कतारें लगी रहीं। 
  नगर पालिका गंगाघाट ने कटरी किनारे बसे मोहल्ले मनोहर नगर, शक्ति नगर, इंद्रानगर, चंपापुरवा, सीताराम कलोनी, आदर्श नगर, सर्वोदय नगर के 756 मकानों के मालिकों को सरकारी भूमि पर अवैध ढंग से निर्माण कराने के नोटिस जारी किए हैं। इसमें चेतावनी दी गई है कि नोटिस मिलने के 10 दिन के अंदर जमीन खाली कर दें, अन्यथा पालिका हटा देगी।
विज्ञापन
  नोटिस पाने वाले लोग सुबह 11 बजे नगर पालिका दफ्तर पहुंच गए। इन लोगों ने पालिका की कार्रवाई को गलत बताते हुए राजधानी मार्ग जाम कर दिया। कुछ लोगों ने सड़क पर खड़े वाहनों में तोड़फोड़ कर दी। कुछ लोग पालिका दफ्तर में घुस गए और अधिशासी अधिकारी कक्ष की खिड़कियां तोड़ दीं। मौके पर पहुंचे कोतवाल संजय पांडे ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ ने एक न सुनी। कुछ लोगों ने पालिका दफ्तर के बाहर लगी प्रदेश सरकार की एक होर्डिंग फाड़ दी। 
  सीओ सिटी स्वतंत्र सिंह और एसडीएम सदर मेघा रूपम के पहुंचने के आधे घंटे बाद भी हंगामा शांत न हुआ तो एसडीएम ने प्रदर्शनकारियों के पांच प्रतिनिधियों से वार्ता की पेशकश की। ईओ कक्ष में एसडीएम व सीओ की मौजूदगी में पांच प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। एसडीएम ने आश्वासन दिया कि कमेटी बनाकर इन 756 मकानों की फिर जांच कराई जाएगी। इस पर शांत हुए लोगों ने जाम खोल दिया। 
विज्ञापन


-कटरी के 756 मकानों को अवैध घोषित करने पर भड़के लोग
-सड़क पर खड़े वाहनों में भी तोड़फोड़ कर जाम किया राजधानी मार्ग 
-एसडीएम ने कमेटी बनाकर जांच का दिया आश्वासन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें