फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में लाठीचार्ज के विरोध में इनेलो ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
24jjrp07- लघु सचिवालय में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते इनेलो कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। शुक्रवार को इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने लघु सचिवालय पहुंचकर राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा। इनेलो जिला अध्यक्ष सतपाल पहलवान ने प्रदर्शन का नेतृत्व किया।
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस कार्रवाई को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए निंदा की। पहलवान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से तत्काल इस्तीफा देने की मांग की। उन्होंने केंद्र सरकार पर युवाओं से किए वादे पूरे न करने का आरोप लगाया। भाजपा ने दो करोड़ रोजगार का वादा किया था, पर आज युवा अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं की समस्याओं का समाधान करने के बजाय उनकी आवाज दबा रही है। इस अवसर पर रामनिवास सैनी, अमरजीत कादयान, पवन धनखड़, महेंद्र सेन, देवेंद्र जाखड़, रमेश और बलराज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें