फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनेलो ने कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन को दिया समर्थन

विज्ञापन
फोटो-51: पेपर लीक विरोधी आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे इनेलो नेता। स्रोत पार्टी - फोटो : Archive
विज्ञापन
बहादुरगढ़। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के नेता भूपेंद्र राठी ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा किए जा रहे पेपर लीक विरोधी आंदोलन को समर्थन दिया है। उन्होंने अपने साथियों के साथ सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक और सीजेपी के पदाधिकारियों से मुलाकात की।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने युवाओं के हितों, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और भर्ती परीक्षाओं की विश्वसनीयता पर चर्चा की। भूपेंद्र राठी ने कहा कि पेपर लीक की घटनाएं लाखों युवाओं के सपनों और भविष्य के साथ अन्याय हैं। उन्होंने इन घटनाओं को प्रशासनिक विफलता बताया।
भूपेंद्र राठी ने पेपर लीक प्रकरणों की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाना चाहिए। राठी ने शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही तय करने पर जोर दिया। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाने की भी मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें