झज्जर। गुरु गोरखनाथजी राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में सेवा संकल्प अभियान के समापन समारोह में विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आयुष्मान योजना के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। इस दौरान अभियान के तहत आयोजित विभिन्न गतिविधियों और प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के जरिए सामाजिक विषयों के प्रति अपनी संवेदनशीलता और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। संस्थान के प्राचार्य डॉ. राजेश यादव ने विद्यार्थियों की प्रतिभा और सहभागिता की सराहना की।
उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभि यान का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ सामाजिक सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना है।