फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत विरोधियों को सजा जरूर मिलेगी : धनखड़

विज्ञापन
19jjrp07- शहर में निकाली गई तिरंगा यात्रा में भाग लेते लोग। संवाद - फोटो : kathua
विज्ञापन
झज्जर। भारतीय सैनिकों के सम्मान में सोमवार को झज्जर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। इसमें पूर्व सैनिक, युद्ध वीरांगनाओं, छात्र-छात्राओं के अलावा आमजन ने भाग लिया। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओपी धनखड़ ने शिरकत की।
विज्ञापन

इस अवसर पर धनखड़ ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा देशभर में निकाली जा रही है। जिस तरह से लोगों का हजूम उमड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। एक तिरंगा यात्रा में तो स्वयं देश के गृहमंत्री अमित शाह भी शामिल हुए हैं।
उन्होंने कहा कि पहलगाम में जिस तरह से हमारी बेटियों का सिंदूर उजाड़ा और मोदी के नाम आतंकवादियों ने संदेश भेजा, उसी संदेश का जवाब देते हुए भारतीय सेना ने पाकिस्तान के अनेक स्थानों को मलबे में तब्दील कर दिया। तिरंगा यात्रा हमारे पुराने इतिहास को भी दोहराती है।
विज्ञापन

कांग्रेस के तिरंगा यात्रा पर किए जा रहे कटाक्ष पर धनखड़ ने कहा कि यह समय अपनी एकजुटता दिखाने का है ना कि कटाक्ष करने का। बेहतर होगा कि कांग्रेस कटाक्ष करने की बजाय इस तिरंगा यात्रा में स्वयं शामिल हो। धनखड़ ने कहा कि भारत के विरोध में जो कोई खड़ा होगा, उसे सजा अवश्य मिलेगी।
पंजाब के हरियाणा का पानी रोके जाने के सवाल पर धनखड़ ने कहा कि बड़ी हैरानी होती है सुनते हुए कि जिस प्रदेश के लोग प्यास बुझाने के लिए छबीले लगाते थे, वहां पर अब प्यासे मारे जाने की प्रयास वहीं के नेताओं ने शुरू किए है।
वहीं इस माैके पर उन्होंने कहा कि जब केजरीवाल दिल्ली के सीएम थे और हरियाणा की तरफ से एक क्यूसिक पानी भी कम हो जाता था तो वह अदालत में चले जाते है। अब उन्हीं की शह पर हरियाणा का पानी रोके जाने का प्रयास किया जा रहा है।
अब सिर्फ बातचीत या संबंध सामान्य करने पर नहीं बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा और संप्रभुता की रक्षा पर केंद्रित है। आतंकवाद व पाक अधिकृत कश्मीर ही मुद्दा है। टेररिज्म व टाक साथ नहीं चलेंगे। टेरिज्म व ट्रेड साथ नहीं चलेगा। पानी व खून साथ नहीं बहेंगे।

19jjrp07- शहर में निकाली गई तिरंगा यात्रा में भाग लेते लोग। संवाद- फोटो : kathua

19jjrp07- शहर में निकाली गई तिरंगा यात्रा में भाग लेते लोग। संवाद- फोटो : kathua

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें