फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नागरिक अस्पताल खुद बीमार मरीजों को कैसे मिले उपचार

Tue, 20 May 2025 01:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 25: सोनीपत के खरखौदा स्थित उपमंडल नागरिक अस्पताल में सफाई करते विधायक पवन खरखौदा। संवाद - फोटो : kathua
विज्ञापन
खरखौदा। स्वच्छता अभियान के तहत सोमवार सुबह विधायक पवन खरखौदा उपमंडल नागरिक अस्पताल के परिसर की सफाई में हांथ बंटाने के लिए पहुंचे तो अभियान अस्पताल की बदहाल व्यवस्था को उजागर करने का माध्यम बन गया। हाथ में झाड़ू की जगह जब विधायक के हाथ में अस्पताल का रजिस्टर आया तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए।
विज्ञापन

कई दिन से अस्पताल में कोई मरीज भर्ती नहीं हुआ था। वार्ड खाली पड़ा था। स्टाफ की उपस्थिति भी सवालों के घेरे में उस समय आ गई जब विधायक ने हाजिरी रजिस्टर मांगा तो उन्हें वह उपलब्ध नहीं करवाया गया। विधायक ने खुद मरीज रिकॉर्ड रजिस्टर के पन्ने पलटे, लेकिन मरीजों की भर्ती का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला।
सोमवार सुबह स्थानीय विधायक पवन खरखौदा अस्पताल के प्रांगण की सफाई करने के लिए पहुंचे थे। अपने साथियों व कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर उन्होंने अस्पताल प्रांगण में सफाई की। उस दौरान विधायक ने पार्क व गेट के आसपास जमा गंदगी को भी एकत्रित करते हुए उसका उठान कराया।
विज्ञापन

इसके बाद विधायक अस्पताल के अंदर चले गए। जहां पर शौचालयों की सफाई नहीं थी। वार्ड में पहुंचे तो वहां पर कोई मरीज ही नहीं था। इस पर उन्होंने नर्सिंग अधिकारी से रजिस्टर मांगा तो पाया कि उसमें लंबे समय से किसी मरीज को रात के समय भर्ती ही नहीं किया गया है। स्टाफ से सवाल किया तो जवाब मिला कि भर्ती ही नहीं करते।

फोटो 25: सोनीपत के खरखौदा स्थित उपमंडल नागरिक अस्पताल में सफाई करते विधायक पवन खरखौदा। संवाद- फोटो : kathua

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें