फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मधेपुरा में शान से लहराया तिरंगा, प्रभारी मंत्री शीला मंडल ने गिनाईं विकास योजनाएं

Sat, 15 Aug 2026 01:16 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा

सार

मधेपुरा के बीएन मंडल स्टेडियम में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। मुख्य समारोह में विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सह जिले की प्रभारी मंत्री शीला मंडल ने तिरंगा फहराया और एसपी संदीप सिंह के साथ परेड का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
प्रभारी मंत्री शीला मंडल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मधेपुरा जिले में 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार को पूरे हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। जिला मुख्य समारोह बीएन मंडल स्टेडियम में आयोजित हुआ, जहां विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सह जिले की प्रभारी मंत्री शीला मंडल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी। ध्वजारोहण के बाद उन्होंने एसपी संदीप सिंह के साथ परेड वाहन पर सवार होकर परेड का निरीक्षण किया। समारोह के दौरान देश के स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के बलिदान को याद किया गया। साथ ही, मंत्री ने जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पेयजल, कृषि, रोजगार और महिला सशक्तीकरण समेत विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। मंच पर डीएम अभिषेक रंजन, डीडीसी अनिल बसाक समेत जिले के सभी वरीय अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। समारोह का मंच संचालन स्काउट गाइड के जिला प्रशिक्षण आयुक्त जयकृष्ण यादव ने किया।

मंत्री शीला मंडल ने स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन

समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री शीला मंडल ने कहा कि 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। यह राष्ट्रीय पर्व देश के स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के योगदान एवं बलिदान को याद करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि बीएन मंडल स्टेडियम में राष्ट्रीय ध्वज फहराते हुए उन्हें अपार हर्ष और प्रसन्नता हो रही है। उन्होंने देश के सभी स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन


मंत्री ने महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, जयप्रकाश नारायण, डॉ. भीमराव आंबेडकर, ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले समेत अनेक महापुरुषों के योगदान को याद किया। उन्होंने शहीद भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, रामफल मंडल और जुब्बा सहनी के बलिदान को भी नमन किया। उन्होंने मधेपुरा जिले के स्वतंत्रता सेनानियों स्वर्गीय बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल और स्वर्गीय भूपेंद्र नारायण मंडल के साथ शहीद चुल्हाय यादव और शहीद बाजा साह को भी श्रद्धांजलि दी।

शिक्षा के क्षेत्र में योजनाओं का लाभ पहुंचाने का दावा

मंत्री शीला मंडल ने कहा कि सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पेयजल, स्वच्छता, कृषि, रोजगार, महिला सशक्तीकरण और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में जिले के छात्र-छात्राओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बालक-बालिका साइकिल योजना के तहत 13,544 छात्र-छात्राओं को 4 करोड़ 6 लाख 32 हजार रुपये की राशि दी गई है। वहीं, बिहार शताब्दी बालिका पोशाक योजना के तहत 29,659 छात्राओं को 3 करोड़ 54 लाख 88 हजार रुपये उपलब्ध कराए गए हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री किशोरी स्वास्थ्य योजना के तहत 48,747 छात्राओं को 1 करोड़ 46 लाख 23 हजार रुपये दिए गए हैं।

छात्रवृत्ति योजनाओं के तहत हजारों विद्यार्थियों को मिली राशि

मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना के तहत पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग के 22,207 छात्र-छात्राओं को 4 करोड़ 96 हजार 800 रुपये तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के 1,840 छात्र-छात्राओं को 13 लाख 99 हजार रुपये दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के कक्षा 1 से 8 तक के 10,199 छात्र-छात्राओं को 1 करोड़ 90 लाख 87 हजार 800 रुपये की छात्रवृत्ति दी गई है।
इसके अलावा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के 86,580 और पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग के 1 लाख 25 हजार 526 छात्र-छात्राओं को भी छात्रवृत्ति का लाभ दिया गया है।

विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि इन योजनाओं की राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से लाभुकों के बैंक खातों में भेजी गई है।

स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर सरकार का जोर

स्वास्थ्य क्षेत्र की चर्चा करते हुए मंत्री शीला मंडल ने कहा कि जिले में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मेडिकल कॉलेज की स्थापना की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है, ताकि लोगों को बेहतर इलाज की सुविधा अपने जिले में ही मिल सके।

उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया गया सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान स्वतंत्रता सेनानियों और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद करते हुए देश की एकता, अखंडता और विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें