20jjrp17- प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। स्रोत : स्कूल
झज्जर। आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दादनपुर में तीन दिवसीय सीबीएसई नार्थ जोन बालिका शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ।
छात्राएं अंडर-11, अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्गों में प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। विद्यालय के निदेशक अमित गहलावत, सीजू गहलावत ने शुभारंभ किया गया। प्राचार्य गौरव ठाकुर ने कहा कि शतरंज केवल एक खेल नहीं बल्कि एकाग्रता, धैर्य, दूरदृष्टि, निर्णय क्षमता और रणनीतिक सोच विकसित करने का प्रभावी माध्यम है।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक खिलाड़ी को जीत-हार से ऊपर उठकर अनुशासन और खेल भावना के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहिए। पहले दिन खिलाड़ियों ने शतरंज की बिसात पर अपनी एकाग्रता, रणनीतिक कौशल, धैर्य और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रत्येक चाल के साथ मुकाबलों का रोमांच बढ़ता रहा और खिलाड़ियों ने खेल भावना का परिचय देते हुए शानदार प्रतिस्पर्धा की।
तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता के प्रथम दिन खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के आगामी दो दिनों में भी शतरंज की बिसात पर खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी।