फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8 दिन पहले हुआ उद्घाटन, शौचालय पर लटका ताला

विज्ञापन
-फोटो 56 : वेस्ट जुआ ड्रेन सडक़ पर बन सार्वजनिक शौचालय के उदघाटन बाद भी लटका ताला। संवाद - फोटो : संगठन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। नगर परिषद की ओर से लाखों की लागत से विश्वकर्मा चौक के नजदीक वेस्ट जुआ ड्रेन पर बनाए गए अत्याधुनिक सार्वजनिक शौचालय का उद्घाटन 8 दिन पहले किया गया था लेकिन उस पर अभी ताला लटका हुआ है। ऐसे में लोग आसपास शौच करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

रेलवे रोड पर विश्वकर्मा चौक के पास नगर परिषद की ओर से करीब साढ़े 9 लाख की लागत से सार्वजनिक शौचालय बनाया गया। यह काफी दिन बाद जाकर पूरा हुआ।

नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी, वाइस चेयरमैन पालेराम शर्मा ने नगर परिषद अधिकारियों, दुकानदारों व कई पार्षदों की मौजूदगी में इसका उद्घाटन हुआ। 8 दिन बीत जाने के बाद भी आमजन को इसकी सुविधा मिलनी शुरू नहीं हुई है। इस शौचालय के मुख्य गेट पर ताला लगा होने की वजह से कई पुरुष तो आसपास खुली जगह पर ही शौच के लिए जा रहे हैं।

दुकानदार सतीश कुमार, विकास शर्मा, पुरुषोत्तम गोयल ने कहा कि जब इस शौचालय का उद्घाटन ही कर दिया तो इसे प्रॉपर तरीके से चलाने की व्यवस्था भी नगर परिषद को पहले ही तय करनी चाहिए थी।
विज्ञापन


नगर परिषद के ईओ अरुण नांदल ने कहा कि मामला संज्ञान में आते ही उन्होंने सफाई निरीक्षक को उचित निर्देश दिए हैं कि उक्त सार्वजनिक शौचालय पर लगे ताले को खुलवाते हुए प्रॉपर तरीके से उसे चालू किया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें