छतरपुर जिले के एक गांव में एक गंभीर मामला सामने आया है। घटना यह है कि एक महिला ने मामूली सी बात पर खुद को आग लगा ली। घटना की वजह सिर्फ इतनी सी थी कि उसके पति ने कूलर को अपने पिता के कमरे में शिफ्ट कर दिया था। जिसके चलते महिला ने पति से झगड़ा कर खुद को आग के हवाले कर दिया। जलती हुई हालत में महिला ने गुस्से के साथ अपने पति को पकड़कर गले लगा लिया। उसने कहा कि पति उसके साथ मरने के हकदार है। पति ने पत्नी की मजबूत पकड़ से खुद को छुड़ाने के लिए उसे कई बार छुरा घोंप दिया।
पुलिस के मुताबिक महिला के शरीर पर कई घाव थे। वह घावों और जलने की वजह से मरी है। महिला का शरीर काफी हद तक जल चुका था। छतरपुर के नौगांव पुलिस स्टेशन पर तैनात हेड कांस्टेबल अशोक रावत ने कहा कि उसने पत्नी की पकड़ को ढीला करने के लिए उसे चाकू घोंंपा और उसकी पकड़ से खुद को बचाया। उन्होंने बताया कि महिला अपने कमरे में कूलर रखना चाहती थी, लेकिन उसके पति ने अपने पिता के कमरे में कूलर लगा दिया था। इसी बात पर उन दोनों के बीच बहस शुरू हुई थी।