फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण नहीं हटाया तो होगी कार्रवाई: एसडीएम

विज्ञापन
समाधान ​शिविर में लोगों की समस्याओं का समाधान करते एसडीएम विजय कुमार यादव। स्रोत: प्रशासन
विज्ञापन
कोसली। कोसली स्थित एसडीएम कार्यालय में वीरवार को समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान एसडीएम विजय कुमार यादव ने कोसली क्षेत्र के दुकानदारों को चेतावनी दी है कि वे मुख्य बाजारों में अपनी दुकानों के सामने किए गए अतिक्रमण को जल्द से जल्द हटा लें अन्यथा प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट कहा कि लोक निर्माण विभाग (बीएंडआर) की टीम पुलिस और ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कब्जे हटवाएगी। एसडीएम ने बताया कि कोसली, भाकली, नाहड़ रोड और साल्हावास रोड के बाजारों में अतिक्रमण को लेकर बीएंडआर विभाग द्वारा पहले ही नोटिस जारी किए जा चुके हैं। कुछ दुकानदारों ने स्वेच्छा से कब्जे हटा लिए हैं जबकि कई अभी भी इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।
शिविर में एक व्यक्ति ने बीपीएल कार्ड कटने की शिकायत रखी। इस पर एसडीएम ने बताया कि जिन किसानों के पास निर्धारित सीमा से अधिक भूमि है और जो प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे हैं, उन्हें बीपीएल सूची में शामिल नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन

शिविर में बीडीपीओ अनिल कुमार, एसईपीओ संजीव कुमार, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के एसडीओ अनिल कुमार स्वामी, सिंचाई विभाग के जेई दीपक डागर, बिजली विभाग के एसडीओ रोहित कुमार, कल्याण विभाग की प्रतिनिधि रामभतेरी, राजस्व विभाग के रणधीर सिंह और खाद्य एवं पूर्ति विभाग के दीवांश वर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें