फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, बिजली आपूर्ति ठप

Mon, 30 Apr 2018 11:53 PM IST
कन्नौज, उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
सिलुआपुर मार्ग पर आंधी में गिरा पेड़। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
क्षेत्र में देर रात आंधी तूफान ने जमकर तबाही मचाई। बिजली लाइन टूटने से आपूर्ति भी ठप हो गई। जगह-जगह पेड़ उखड़ गए। टीनशेड उड़कर दूर जा गिरे। तेज हवा से आम की फसल को काफी नुकसान हुआ।
विज्ञापन


 रविवार रात के समय तेज हवाओं ने क्षेत्र के कई गांव में जमकर कहर बरसाया। सिलुआपुर जाने वाले मार्ग पर कई पेड़ उखड़ गए। इसकी वजह से आवागमन बाधित हो गया। सुबह लोगों ने टूटे पेड़ो को हटाकर यातायात चालू कराया। अमोलर बिजली उपकेंद्र से ताहपुर जाने वाली लाइन पर घुसुआपुर, बैसापुर के पास पेड़ बिजली लाइन पर गिर गया।

लाइन टूटने से गदोरा, सिंघनापुर, फिरोजपुर, मस्तियापुर, खबरामऊ, चौतराहार, छदामीपुरवा, भवानीसराय,रंभकपुरवा, लालसहायपुरवा सहित कई गांव की बिजली गुल हो गई। तालग्राम उपकेंद्रकी भोजापुर ,रूड़ाखेडा, बमरौली की लाइन में फाल्ट के चलते आधा सैकड़ा गांव की बिजली आपूर्ति बंद हो गई।
विज्ञापन


जेई से लेकर लाइनमैन सोमवार को  बिजली ठीक करने में लगे रहे। फाल्ट व लाइन सही न होने से आपूर्ति शुरू नहीं की जा सकी। जेई रमेश चंद्र मौर्या ने बताया कि फाल्ट खोजे जा रहे हैं। टूटी लाइन जोड़ने को लाइनमैन लगे हैं। मंगलवार तक सभी जगह बिजली की सप्लाई शुरू हो जाएगी। आम की फसल को भी आंधी से नुकसान पहुंचा है। सुबह होते ही किसान बाग में फैले कच्चे आम को समेटने में जुट गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें