चुनार। सामूहिक विवाह सेवा समिति उदितनगर की ओर से सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा पर दुखईराम सिंह इंटर कालेज के परिसर में आयोजित 22 वें सामूहिक विवाह समारोह में आठ जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। पुरोहित महात्मा राजेंद्र योगी ने विवाह संपन्न कराया। अतिथियों एवं समिति के सदस्यों ने वर-वधू को वस्त्र, आभूषण, उपहार आदि प्रदान करते हुए आशीर्वाद दिया।
मुख्य अतिथि डा. गोपाल शरण सिंह (नालंदा) ने कहा कि सामूहिक विवाह पुनीत कार्य है। ऐसे कार्यक्रमों में हर व्यक्ति को आगे बढ़ना चाहिए। महेश कुमार ने बेटी बचाओ पर आधारित जागरण गीत गाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। समारोह में विशिष्ट अतिथि पूर्व एमएलसी रामचन्द्र त्यागी, पूर्व विधायक राजेंद्र प्रसाद सिंह, अपना दल के मंडल अध्यक्ष मेघनाथ सिंह, पारसनाथ सिंह, राजेंद्र शास्त्री, इंजीनियर राजबहादुर सिंह, सुनील सिंह, अवधेश वर्मा मौजूद रहे। अध्यक्षता श्यामनरायण सिंह व संचालन समिति के सचिव डा.रामदुलार सिंह पराया ने किया। मुख्य अतिथि ने दुखईराम सिंह स्मृति पुरस्कार जिले के जमालपुर भदावल गांव निवासी आनंद कुमार आजाद को प्रदान किया। यह पुरस्कार सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले एक व्यक्ति को समिति हर वर्ष प्रदान करती है।
आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में बाइसवें सामूहिक विवाह समारोह की स्मारिका का विमोचन मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों ने किया। इस दौरान देवेंद्र कुमार पीलीभीत, योगेंद्र प्रताप सिंह बस्ती, सुधांशु चक्रवर्ती वैशाली बिहार, रमाकांत योगी, डा. उषारानी, कमलेश्वर कमल, लालसा सिंह, सुरेन्द्र सिंह आदि प्रमुख मौजूद रहे।