फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर की बगिया बनी सुशीला की सहेली, 80 पौधों से सजाया आशियाना

विज्ञापन
फोटो- 51 सुशीला ने घर पर लगाई बगिया। संवाद - फोटो : छदामीलाल जैन मंदिर में प्रवचन देते जैन मुनि सौभाग्य सागर महाराज। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। घर में सजाई गई बगिया अब शहर निवासी सुशीला की सहेली बन चुकी है। पौधों की हरियाली और उनकी देखभाल ने न केवल उनके अकेलेपन को दूर किया, बल्कि जीवन में नई ऊर्जा और मानसिक शांति भी दी। कभी खाली समय अकेले बिताने वाली सुशीला आज 80 से अधिक पौधों के बीच अपना समय खुशी से व्यतीत कर रही हैं।

सुशीला ने बताया कि उनके पति रमेशचंद्र शर्मा आर्मी से सेवानिवृत्त हैं। वर्ष 2011 में आईएसआई में नौकरी के दौरान उन्हें हॉर्टीकल्चर विभाग मिला था जिससे उनका पौधों के प्रति लगाव बढ़ा। घर आने के बाद वह सुशीला को भी पौधे लगाने के लिए प्रेरित करते थे। इसके बाद उन्होंने दो पौधों से शुरुआत की और धीरे-धीरे घर की बगिया हरियाली से भर गई।
विज्ञापन


सुशीला सुबह और शाम करीब दो-दो घंटे पौधों की देखभाल में बिताती हैं। उनका कहना है कि पौधों के साथ समय बिताने से थकान और तनाव दूर होता है तथा मन को शांति मिलती है। वह अपने पति के साथ प्रतिदिन बगिया की देखभाल करती हैं।

उन्होंने घर में मोगरा, गुलाब, कलांचो, मनी प्लांट, गुलदाउदी, रेन लिली, स्पाइडर प्लांट, चंपा, अपराजिता, पोर्चुलाका, सिंगोनियम, गेंदा, यूर्फोबिया मिली, लेडीज पाम और क्रोटोन सहित कई प्रकार के पौधे लगाए हैं। पौधों की अच्छी ग्रोथ के लिए वह समय-समय पर कंपोस्ट और फर्टिलाइजर का प्रयोग करती हैं। जरूरत के अनुसार गमले बदलकर पौधों की देखभाल करती हैं।
विज्ञापन

ये लगाए हैं पौधे
उन्हाेंने घर पर मोगरा, गुलाब, कलांचो, मनी प्लांट, गुलदाऊदी, रेन लिली, स्पाइडर प्लांट, चंपा, अपराजिता, पोर्चुलाका, सिंगोनियम, गेंदा, यूर्फोबिया मिली, लेडीज पाम, क्रोटोन समेत विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए हुए हैं। इनमें माह में एक बार कंपोस्ट और फर्टिलाइजर का प्रयोग करती हैं। पौधों की ग्रोथ अगर कम होती है तो उसकी जड़ें जांच करती हैं। समयानुसार इनके गमले और भी बदलती रहती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें