विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल प्रखंड देहात का श्रीराम महोत्सव कार्यक्रम के तहत सत्संग समारोह शुक्रवार को नदरई के हनुमान मंदिर में हुआ। इसमें हिंदुओ को जागने और दूसरों को जागरूक करने पर बल दिया गया।
समारोह में विहिप के जिला उपाध्यक्ष ललित मोहन कुलश्रेष्ठ ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद में सत्संग समारोह की कल्पना केवल भक्ति केंद्र की नहीं है, अपितु इससे जागरूक देशभक्त तैयार करना है। बजरंग दल के जिला संयोजक आकाश सिंघल ने युवाओं से इस साप्ताहिक सत्संग समारोह के जरिए हिंदुत्व की रक्षा हेतु जागरूक रहने और दूसरों को जागरूक करना होगा। मौके पर विहिप नदरई समिति का गठन भी किया गया। इसमें अध्यक्ष लालता प्रसाद, मंत्री गीतम सिंह पूर्व प्रधान तथा बजरंग दल संयोजक जितेंद्र सिंह को नियुक्त किया गया। समिति में 25 सदस्य भी शामिल किए गए हैं। मौके पर दीपक शर्मा, अंशुल, संदीप, चेतन, अंकित, शशिकांत, नवीन शर्मा, राकेश पाल, देवेंद्र लोधी, राहुल गोयल, विशाल मिश्रा, कमल सक्सेना, पूरन कुशवाह आदि मौजूद रहे।