फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोबारा बेहाल करने लगी गर्मी, 42 डिग्री पहुंचा ऊना का तापमान

Sat, 23 Jun 2018 10:29 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेशवासियों को गर्मी ने दोबारा बेहाल करना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 42 डिग्री रिकार्ड हुआ। मैदानी क्षेत्रों में दिन के समय घरों-दफ्तरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। 25 जून तक मैदानी क्षेत्रों में मौसम साफ रहने के आसार हैं। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान और अधिक बढ़ने की संभावना है। 

विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 26 से 28 जून तक पूरे प्रदेश में बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। शनिवार को मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर व लाहौल-स्पीति के कुछ क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना भी जताई गई है। 24 और 25 जून को इन क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। शुक्रवार को बिलासपुर में अधिकतम तापमान 39.8, हमीरपुर-चंबा में 37.2, कांगड़ा में 36.3, सुंदरनगर में 35.9, भुंतर में 35.6, नाहन में 35.0, धर्मशाला में 32.4, सोलन में 32.2, शिमला में 26.6 और केलांग में 21.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें