कांगड़ा में कांग्रेस के कद्दावर नेता जीएस बाली दिल्ली से लौटते ही अपने पुराने तेवर में लौट आए। शक्तिपीठ ज्वालामुखी पहुंचे जीएस बाली ने चुनावी रण में कूदने से पहले मां ज्वाला से जीत का आशीर्वाद लिया।
कांग्रेस के अंदरुनी निर्णयों पर भी प्रदेश नेतृत्व पर कई सवाल दागते हुए चुटकी ली। उन्होंने साफ तौर पर किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन इशारों ही इशारों में कांग्रेस के हिमाचल नेतृत्व की सोच और समझ पर सवाल खड़े कर दिए।
उन्होंने भाजपा में जाने की उठी अफवाहों पर कहा कि कांग्रेस के ही कुछ लोग यह नहीं चाहते कि वह कांग्रेस में एक मजबूत चट्टान की तरह रहें और इन्हीं लोगों ने यह अफवाह उड़ाई है।