भाजपा हाईकमान ने 4 सिटिंग विधायकों के टिकट काट दिए हैं। इनमें वर्तमान भाजपा विधायक रिखीराम कौंडल, गोविंद राम शर्मा, अनिल धीमान और वीके चौहान शामिल हैं। भाजपा ने इनकी जगह नए चेहरों को मैदान में उतारा है। बीते 2012 के विधानसभा चुनाव में इन विधायकों ने कांग्रेस प्रत्याशियों को एक हजार या इससे अधिक वोटों से पराजित किया था।
भाजपा हाईकमान ने झंडूता विधानसभा क्षेत्र के विधायक रिखीराम कौंडल की जगह जेआर कटवाल को प्रत्याशी बनाया है। अर्की विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रहे गोविंद राम शर्मा का टिकट काटकर रतन सिंह पाल को दिया है। भोरंज उपचुनाव में विजयी उम्मीदवार अनिल धीमान के स्थान पर पार्टी ने कमलेश को चुनाव मैदान में उतारने का फैसला लिया है।