फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांग ने बढ़ाए पेंटरों के भाव, मकान मालिकों को नहीं मिल रहे कारीगर

विज्ञापन
फोटो 75: एक मकान पर पेंट का काम करते कारीगर। (संबाद)
विज्ञापन
बादली। दिवाली नजदीक आते ही क्षेत्र में घरों में पेंट-पुताई का काम तेज हो गया है। घरों को नया रूप देने के लिए लोग पेंटरों की एडवांस बुकिंग करा रहे हैं और बाजार में पेंट, प्राइमर, पुट्टी और ब्रश की बिक्री में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

दिवाली से पहले लोग अपना घर चमकाने में जुटे हैं। हार्डवेयर और पेंट की दुकानों पर इन दिनों ग्राहकों की भीड़ देखी जा रही है। पेंटरों की मांग बढ़ने से मजदूरों की कमी भी महसूस की जा रही है। कई मकान मालिकों ने एक महीना पहले ही पेंटरों की बुकिंग करा ली थी ताकि समय पर काम पूरा हो सके।
हार्डवेयर दुकानदार रणधीर का कहना है कि पिछले साल की तुलना में इस बार 20 प्रतिशत अधिक बिक्री हुई है। पेंट के काम में 10 प्रतिशत महंगाई और सैनिटरी आइटम पर 20 प्रतिशत तक दाम बढ़ने के बावजूद जमकर काम और ग्राहकी हो रही है। बाजार में दिवाली को लेकर रौनक बनी हुई है।
विज्ञापन

-
वह पिछले कई दिनों से पेंटरों के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन कारीगर समय न होने का हवाला देकर टाल रहे हैं। दिवाली नजदीक होने से उन्हें चिंता सता रही है।
प्रदीप, मकान मालिक गुभाना
-
नया मकान बनाया है और पेंट करवाने के लिए कारीगरों की तलाश कर रहे हैं लेकिन कारीगरों ने दाम बढ़ा दिए हैं और समय न होने की बात कह रहे हैं। दिवाली के 10 दिन शेष है और मकान के लिए पेंटर नहीं मिल रहे हैं।

राणा, गुभाना
इस बार काम ज्यादा मिला है। मकान मालिकों के लगातार फोन आ रहे हैं लेकिन व्यस्तता के चलते नया काम नहीं ले पा रहे हैं। अगले एक सप्ताह तक काम का दबाव बना रहेगा। बदले मौसम ने भी काम को कुछ प्रभावित किया है।
विज्ञापन

चतर सिंह, कारीगर बादली।

फोटो 71: प्रदीप, मकान मालिक गुभाना।
फोटो 72: राणा, गुभाना।
फोटो 73: चतर सिंह, कारीगर बादली।
फोटो 74: हार्डवेयर की दुकान पर पेंट का सामान खरीदते मकान मालिक। (संवाद)
फोटो 75: एक मकान पर पेंट का काम करते कारीगर। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें