झज्जर। फतेहाबाद और एचसीए-सी के बीच खेले गए पटौदी ट्रॉफी के मैच में एचसीए-सी ने 62 रन से जीत दर्ज की। फतेहाबाद टीम के खिलाड़ी सक्षम शर्मा ने 80 रन की पारी खेली लेकिन टीम को हार से नहीं बचा सके।
विज्ञापन
रोहतक के लाहली स्थित चौधरी बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम (ग्राउंड-ए) में फतेहाबाद और एचसीए-सी के बीच लीग मैच खेला गया। एचसीए-सी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम 49.4 ओवर में 220 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
221 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी फतेहाबाद की टीम 31.2 ओवर में 158 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से सक्षम शर्मा ने 71 गेंदों में 10 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 80 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने पहले और तीसरे विकेट के लिए अपने साथी बल्लेबाजों के साथ अर्धशतकीय साझेदारियां भी निभाईं।
विज्ञापन
सक्षम शर्मा फतेहाबाद की टीम के लिए इस सत्र में अब तक सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने अब तक खेले गए चार मैचों में तीन अर्धशतक और एक शतक लगाया है।