झज्जर। मेन बाजार स्थित जामा मस्जिद के पीछे सिद्ध श्री बाबा गूगा जाहरवीर की समाधि स्थल पर हवन यज्ञ और भंडारे का आयोजन किया गया। धार्मिक कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों, श्रद्धालुओं और राहगीरों ने भाग लेकर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा प्रसाद ग्रहण किया।
भंडारे से पूर्व आयोजित हवन यज्ञ में भाजपा जिला अध्यक्ष विकास वाल्मीकि, समिति प्रधान मनीष बंसल, प्रमोद बंसल, उमेश नंदवानी, प्रीतम कुकडोला, मनोनीत पार्षद जगदीश वर्मा सहित समिति सदस्यों और गणमान्य लोगों ने विधि-विधान से आहुति डालकर सर्वमंगल की कामना की। श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि के लिए पूजा-अर्चना की।
समिति की ओर से अतिथियों का स्वागत किया गया। प्रधान मनीष बंसल ने कहा कि वार्षिक कार्यक्रम का क्षेत्रवासियों को बेसब्री से इंतजार रहता है। उन्होंने कहा कि बाबा गूगा जाहरवीर के प्रति लोगों की गहरी आस्था है। समिति सदस्यों ने भंडारे में सेवा कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।